Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चोरों का आतंक माताजी और जांभोजी मंदिर से दानपात्र, छत्र चोरी

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब आम आदमी के घरों के बाद चोर मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती, गली नंबर 1 का है, जहां एक युवक ने दो मंदिरों से दान पेटी चोरी कर ली।जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले माता जी के मंदिर से दानपात्र और छत्र चुराया, इसके बाद पास ही स्थित जांभो जी के मंदिर से भी दानपात्र उठाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह युवक दोनों मंदिरों से हजारों की नगदी लेकर रफूचक्कर हो गया।चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में युवक की गतिविधियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है वे आए दिन यहां लूट, मारपीट करते हैं। बावजूद इसके पुलिस की गश्त ना के बराबर है, जिससे इन आपराधिक तत्वों के के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मोहल्ले वालों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562