Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत नासाज, हल्दीराम हॉस्पिटल में करवाया गया भर्ती

India-1stNews




बीकानेर@ पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, कल से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें ड्रिप भी दी गई थी। आज हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि भाटी के इलाज की प्रक्रिया जारी है और डॉक्टरों की टीम निगरानी में है। उनके बीमारी की खबर सुनकर अस्पताल में उनके शुभचिंतकों का आना भी शुरू हो गया है।इससे पहले भी एक बार भाटी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज किया गया था। फिलहाल भाटी के स्वास्थ्य को लेकर परिजन व समर्थक चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562