Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सांप के काटने से महिला की मौत, करंट लगने से युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर के रायसर गांव के एक रिसोर्ट में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना दो दिन पहले की है जिसकी एफआईआर बुधवार को मृतक के भाई ने नापसर थाने में दर्ज करवाई है।

शिवबाड़ी में रहने वाले मोहित कुम्हार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आकाश कुम्हार (22) लाइट डेकोरेशन का काम करता है। इसी बीच वो नापासर थाना क्षेत्र के रायसर गांव की रोही में स्थित एक प्राइवेट रिसोर्ट में काम करने गया था। जहां काम करते वक्त 15 अप्रैल की सुबह उसे करंट लग गया। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का शव मोर्चरी में रखा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह प्रकरण की छानबीन कर रहे हैं। सांप के काटने से महिला की मौत श्रीडूंगरगढ़ के एक खेत में काम करते वक्त महिला को सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हाे गई। सातलेरा निवासी शांति देवी (50) खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। शांति को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज भी शुरू हुआ लेकिन बाद में मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement