Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीपीसीएल ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म, सभी मांगें मानी गईं, बीकानेर की सप्लाई व्यवस्था जल्द होगी बहाल

India-1stNews




बीपीसीएल ट्रांसपोर्टरों की पिछले चार दिनों से जारी हड़ताल अब समाप्त हो गई है। बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर पैदा हुई संकट की स्थिति अब जल्द सामान्य होने की संभावना है। सोमवार को नसीराबाद में ट्रांसपोर्टर्स और बीपीसीएल अधिकारियों के बीच अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें मध्यस्थता के बाद सभी मांगों को मान लिया गया है।

नासीराबाद में हुई समझौता बैठक, बीकानेर के मुद्दों पर भी चर्चा
नासीराबाद में आयोजित इस बैठक में ट्रांसपोर्टर्स की ओर से एसोसिएशन के लकी सोनी, विपन बिश्नोई, संतोष कुमार बंथिया, संजय शर्मा, विकास सोंगरा और हरदीप सिंह के अलावा 30 अन्य ट्रांसपोर्टर शामिल हुए। वहीं बीपीसीएल की ओर से स्टेट हेड, टेरिटरी मैनेजर अजमेर, प्लांट मैनेजर अजमेर और बीकानेर प्लांट मैनेजर उपस्थित रहे।

प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत की मध्यस्थता से सुलझा विवाद
बैठक में कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत ने दोनों पक्षों की बात को गंभीरता से सुना और मध्यस्थता की भूमिका निभाई। उनके हस्तक्षेप के बाद कंपनी ने ट्रांसपोर्टर्स की सभी प्रमुख मांगों को मानने पर सहमति जताई।

FIFO सिस्टम तत्काल लागू, अन्य मुद्दे 15 मई तक हल होंगे
ट्रांसपोर्टर्स की मुख्य मांगों में शामिल "फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट" (FIFO) प्रणाली को तुरंत प्रभाव से लागू करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा गैस सिलेंडर कैप की कमी और अन्य तकनीकी व संचालन संबंधी समस्याओं को 15 मई 2025 तक सुलझाने का भरोसा भी कंपनी ने दिया है।

बीकानेर की सप्लाई जल्द होगी सामान्य
बीकानेर में प्रतिदिन लगभग 60 गैस गाड़ियां आती हैं, जिनमें से आधे से अधिक ट्रांसपोर्टरों की होती हैं। हड़ताल के चलते यह सप्लाई पूरी तरह रुकी हुई थी। अब ट्रांसपोर्टरों के काम पर लौटने से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिल सकती है और एजेंसियां होम डिलीवरी व कैम्प संचालन फिर से शुरू कर सकेंगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement