Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ज्वेलर्स से करीब 10 लाख की लूट, नकाबपोश बैग छीनकर फरार

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा कस्बे में शुक्रवार रात एक जेवरात व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी बाईपास सड़क पर अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। हियांदेसर गांव निवासी देवीलाल सोनी की जेवरात की दुकान नोखा गांव से बाईपास को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर स्थित है। वह हमेशा की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद कर गांव की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान बाईपास सड़क मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार युवक आए, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने देवीलाल को धक्का देकर गिरा दिया और सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बैग में 35 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच प्रारंभ की है।

थाना अधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि लूट की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562