Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो जनों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले सामने आए है। 

पहली घटना कोलायत थाना क्षेत्र की है। जहां 23 मई को झझू की रोही में रासीसर पचायतिया बास हाल रोही झझू निवासी श्रीचंद (40) पुत्र रामनारायण बिश्नोई ने खेत में बनी कच्ची छान में पाईप से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के साला डेलाणां लूणकरणसर निवासी भूपराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 


दूसरी घटना जामसर थाना इलाके के गांव खारा में गुरुवार देर रात एक युवक ने अपने घर के सामने स्थित कीकर के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र मनफूल राम बावरी निवासी खारा के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही जामसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल भेज दिया।पिता मनफूल राम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562