Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान बोर्ड 12 वीं का रिज़ल्ट कल शाम को होगा जारी, 8.93 लाख स्टूडेंट्स का इंतज़ार ख़त्म

India-1stNews




राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कल (गुरुवार को) शाम 5 बजे घोषित करेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जुड़ेंगे और रिजल्ट जारी करेंगे।

बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया- विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इस साल कुल 8 लाख 93 हजार 616 स्टूडेंट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे।इनमें से साइंस में 2 लाख 73 हजार 984, कॉमर्स में 28 हजार 250 आट्‌र्स में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।

बोर्ड सचिव ने बताया- 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी। अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल को थी। रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्टूडेंट अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। पिछले साल की तरह इस साल भी तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है। शर्मा ने बताया- बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट भी जल्दी ही घोषित किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement