Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 17.52 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ लूणकरणसर पुलिस ने गुरुवार रात्रि को 17.52 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाजार में स्मैक की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने बताया कि स्मैक के कारोबार में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने एक स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आरोपी भंवरलाल बिश्नोई निवासी सहनीवाला का निवासी है। थानाधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को पुलिस गश्त के दौरान सहनीवाला गांव में आम रास्ते पर एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। पुलिस को देख वह छुपने और भागने का प्रयास करने लगा। इस पर संदेह होने पर थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे 17.52 ग्राम स्मैक जब्त हुई। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562