Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शहर में 14 वर्षीय व 17 वर्षीय नाबालिगों ने लगाई फांसी

India-1stNews




बीकानेर@ जिले में आत्महत्या के बढ़ते मामले अब चिंता के विषय बनते जा रहे हैं। हालात यह है कि प्रतिदिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। शहर में दो नाबालिगों के आत्महत्या करने के अलग-अलग मामले सामने आए है। जानकारी के अनुसार पहला नयाशहर इलाके के सीताराम भवन के पास का है जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

वहीं दूसरी घटना मुक्ताप्रसाद थाना इलाके के रामपुरा बस्ती की है जहां एक 17 वर्षीय युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। दोनों ही मामलों में पुलिस मौके पर पहुंच घटना के कारणों का पर्दाफाश करने में जुटी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562