Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:रेलवे स्टेशन से 5 माह की बच्ची अगवा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

India-1stNews




बीकानेर से 05 माह की बच्ची चुराने के बड़ा मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज मेँ एक महिला-पुरुष को बच्चा चोरी करते दिखे है। इनमें से महिला के हाथ मेँ चुराई हुई बच्ची दिख रही है। पुलिस ने इन दोनों की तलाश तेज कर दी है।

मामला बीकानेर शहर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन का है। यहां बज्जू निवासी सुरेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ कचरा बीनने गया था, जबकि उनका परिवार प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास डेरा डाले हुए था। जब सुरेश और सुनीता रात करीब 9.30 बजे लौटे तो उनकी 05 माह की बेटी अंजली लापता मिली। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी हरकत में आई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मेँ देखा कि वहां एक टैक्सी आकर रुकी, जिसमें सवार महिला और पुरुष ने मौके का फायदा उठाकर 5 माह की बच्ची को उठा लिया। उस समय अंजली की दो बड़ी बहनें पास ही सो रही थीं। यह भी पता चला है कि बच्चा उठाने के बाद ये दोनों पहले श्रीगंगानगर चौराहे गए। वहां से फलोदी की बस मेँ चढ़ गए । अब पुलिस फलोदी सहित इस रूट पर तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement