Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म ! डिलीवरी बॉय ने दोस्त के कमरे पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी डिटेन

India-1stNews




बीकानेर में 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और इसके बाद लड़की की हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल भर्ती करवाने के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता को बीकानेर के PBM हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

घटना मुक्ताप्रसाद थाना इलाके की है। यहाँ गांधी कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी को ननिहाल से अपने घर जाना था। उसने डिलिवरी ब्वॉय का काम करने वाले परिचित मासूम जाट को घर तक छोड़ने के लिए कहा था। बताया जाता है कि यह परिचित उसे अपने एक दोस्त के कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।l इस दौरान किशोरी की ब्लडिंग होने लगी और हालत बिगड़ी तो उसके हाथ-पांव फूल गए। वह उसे छोडकर भाग गया। घर पहुँचने पर घरवालों ने किशोरी की हालत देखी तो उसे पीबीएम अस्पताल ले गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

हैरानी की बात है कि किशोरी से दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध के बाद भी पुलिस में थाना क्षेत्राधिकार के विवाद पर एक दिन देरी से FIR हुई। पीड़िता के परिजन बीछवाल पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस को घटना बताई। वहां मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद मुक्ता प्रसाद थाने में भी आना-कानी हुई। आखिरकार SP तक बात पहुंची तब मुक्ताप्रसाद थाने में मामला दर्ज हुआ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562