Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, परिवार के 6 जने अभी भी उल्टी दस्त से ग्रसित

India-1stNews




बीकानेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की उल्टी-दस्त से मौत हो जाने और इसी परिवार के 06 लोगों को इसी बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती करने की बुरी खबर सामने आई है। हैरानी इस बात की है की स्वास्थ्य विभाग जहां इतनी गंभीर स्थिति के बाद भी अनजान है वहीं पीबीएम हॉस्पिटल में इन मरीजों को बिस्तर तक नहीं मिला। जमीन पर लिटाकर ही इलाज किया गया। जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता एडवोकेट अशोक प्रजापत हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल प्रशासन के अधिकारियों-चिकित्सकों से बात की ।

एडवोकेट प्रजापत ने बताया की देवी कुंड सागर के कुम्हारों के मोहल्ले में रहने वाले जगदीश कुम्हार के एक ही परिवार के कई लोग एक साथ उल्टी दस्त और पेटदर्द से ग्रसित हो गए। 7 दिनों में तीन मौते हो गई और 6 लोग अभी पीबीएम अस्पताल के जे वार्ड में भर्ती हैं।

प्रजापत का आरोप है की इतने गंभीर मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। डॉक्टर्स की ओर से मौके पर जाकर कारण की जांच नहीं की गई। प्रजापत ने मेडिकल कॉलेज केद्र प्रिंसिपल डॉ . गुंजन सोनी और सीएमएचओ डॉ पुखराज साध से संपर्क कर मरीज़ों का उचित इलाज करने और बीमारी की वास्तव जाँच करने की बात कही।

इनकी हुई मृत्यु :

बीपीएचओ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन संवाल ने बताया कि एक ही परिवार के 1 मई को जगदीश कुम्हार की मृत्यु हो गई। इसके बाद 3 मई को जगदीश की माँ मोहिनी देवी की मृत्यु हो गई। इसके तीन दिन बाद 6 मई को जगदीश की भतीजी जशोदा पुत्री करना राम की मृत्यु हो गई। सभी की मृत्यु का कारण उल्टी दस्त रहा।

अभी भी 6 लोग पीबीएम हॉस्पिटल के जे वार्ड में भर्ती है। इनमें बेड नंबर 04 गायत्री, बेड नंबर 23 पर पूजा की हालात ज्यादा खराब है। इनके अलावा मंजू ,जेठी,पूजा,गायत्री कांता , कोजा आदि को बेड नहीं मिला है। हॉस्पिटल में जमीन पर सुलाया गया है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement