Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 8 वर्षीय मासूम से मारपीट चोट लगने से मौत, महिला पर आरोप

India-1stNews




बीकानेर@ जामसर में 8 साल के बच्चे से मारपीट और उसके गुप्तांग पर चोट लगने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। जामसर निवासी मुमताज खां की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला सिटू प|ी सुल्तान ने उसके 8 साल के बच्चे तनु उर्फ रमजान से मारपीट की।

इस दौरान उसके गुप्तांग पर चोट मारी जिससे बच्चे की मौत हो गई। एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि सायंकाल बच्चे आपस में खेल रहे थे और इस दौरान आपस में झगड़ पड़े। उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट में तनु के गुप्तांग पर चोट लगी। एकबारगी परिजन उसे घर ले गए, लेकिन रात को उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement