Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:दो-चार मई को होने वाली विश्वविद्यालय स्तर की समस्त परीक्षाएं स्थगित

India-1stNews




बीकानेर@ महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय स्तर पर दो व चार मई को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चायल ने आदेश जारी किए है। जिसमें बताया गया है कि चार मई को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 25 की अति महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजित होनी है, जिसके कारण दो-चार मई 2025 तक आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय स्तर की समस्त परीक्षाएं स्थगित कर अन्य तिथियों को करवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। नवीन तिथियों की जानकारी/उद्यतन प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय वेबसाईट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय की शेष आयोजित होने वाली परीक्षाएं यथावत रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement