Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: ना प्लॉट दिया ना पैसे वापिस लौटा रहे, मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाने में प्रेमलता डागा पत्नी जय कुमार डागा निवासी बागडी मोहल्ला, बीकानेर ने जय नारायण व्यास कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार पुत्र धर्मपाल व उसकी पत्नी पायल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसने खसरा नंबर 95 ग्राम करमीसर में आरोपी से 12,50,000 रूपए में खरीदा। जिसमें से 7,65,900 रूपए परिवादी ने आरोपियों को अदा कर दिए। शेष राशि किश्तों में जमा करवाने का करार करते हुए रजिस्ट्री करवाने की बात की गई। अब आरोपी ना तो रजिस्ट्री करवा रहें है ना ही पीड़िता के रूपए लौटा रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरसुखराम को दी है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562