Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: प्रशासन के खिलाफ पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी देंगे अनिश्चितकालीन धरना

India-1stNews




बीकानेर जिले में पेयजल संकट के विरोध में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता देवी सिंह भाटी कलेक्टरी के आगे धरना देंगे। भाटी ने जिला कलेक्टर के प्रयासों को नाकाफी बताते हुए आरोप लगाया है कि टैंकर से पानी पहुंचाने का लाखों रुपए का ठेका हो गया लेकिन पानी कहां पहुंच रहा है, इसका रिकार्ड नहीं है। साथ ही कलेक्टर की रात्रि चौपाल के दौरान उठे मुद्दों पर काम नहीं होने का आरोप भी लगाया।

यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में भाटी ने कहा कि जिले में पेयजल संकट है और प्रशासन उचित काम नहीं कर पा रहा है। इस लिए 8 मई से कलेक्टरी पर धरना दिया जाएगा। भाटी ने कहा कि गर्मी में पानी के संकट को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी बेपरवाह है। कहने को तो नगर निगम व बीडीए की ओर से पानी की सप्लाई टैंकरों के जरिये की जा रही है। लेकिन किसी प्रकार से किसी अधिकारी के नंबर, टैंकर सप्लायर की जानकारी कही भी साया नहीं की गई है। जिससे सरकार की बदनामी हो रही है।

हालात यह है कि पानी किसी मोहल्ले या घर पर पहुंचाया नहीं इसका कोई रिकार्ड भी नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में शहर व ग्रामीण अंचलों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे बेपरवाह अधिकारियों को नींद से जगाने के लिये वे अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में घूण लगा हुआ है। अधिकारी रात्रि चौपाल की बातें करता है। उसका नतीजा सामने क्या आया। भाटी ने जिला कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। रात्रि चौपाल में गांव की व्यवस्थाओं में सुधार की बात होती है लेकिन कुछ भी नहीं हो रहा।

अधिकारी फिल्ड में नहीं
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा था। वहीं की वहीं व्यवस्था आज भी बनी हुई है। पचास लाख रुपए का ठेका हो गया लेकिन पानी कहां जा रहा है, इसका पता नहीं है। ये लूट हो रही है। गांवों में भी टैंक की व्यवस्था है लेकिन पानी कहां जा रहा है? कोई पता नहीं है। शर्म की बात है कि खाजूवाला में खारा पानी सप्लाई हो रहा है। गांवों में भी पानी के नाम पर लूट हो रही है। जल जीवन मिशन के नाम पर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी हो रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement