Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में दुखद घटना; सफाई करने उतरे तीन जनों की दम घुटने से मौत

India-1stNews




बीकानेर में दुखद घटना, वूलन मिल के सेप्टिक टैंक, सफाई करने उतरे तीन जनों की दम घुटने से मौत

बीकानेर। शहर के करणी औद्योगिक एरिया में अभी कुछ देर पहले हुई दुखदायी घटना में वूलन मिल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान शिवबाड़ी निवासी सागर पुत्र धनराज वाल्मीकि, बांद्रा बास निवासी गणेश पुत्र देवाराम वाल्मीकि व शिवबाड़ी निवासी अनिल पुत्र कैलाश वाल्मीकि के रूप में हुई है। औद्योगिक क्षेत्र की एक वूलन मिल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे,इस दौरान तीनों अचेत हो गये जिन्हे पीबीएम होस्पीटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार वूलन फैक्ट्री मालिक ने मजदूरों को बाहर से बुलाया था। एक-एक कर तीनों मजदूर टैंक में उतरे और उनकी मौत हो गई। टैंक में कार्बन डाई ऑक्साइड बनी हुई थी। इससे टैंक में उतरा एक मजदूर बेहोश हो गया। काफी देर तक टैंक के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो एक-एक कर उसके 2 और साथी टैंक में उतरे। दम घुटने से उनकी भी मौत हो गई। दरअसल, ऊन बनाने के लिए उपयोग में आने वाले धागे धोने के लिए कई तरह के केमिकल यूज करते हैं। इसका पानी इस टैंक में जाता है। इस पानी को साफ करने के लिए तीन मजदूर बाहर से बुलाए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562