Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: युवक का शव चुन्नी से बने फंदे से लटका हुआ मिला

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले थम नहीं रहे। आएं दिन इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। जो अब चिंता का सबब बनता जा रहा है। शहर के गंगाशहर थाना इलाके के शिववैली क्षेत्र,जैन कॉलेज के पीछे स्थित एक घर में ख्वाजा खान नामक युवक का शव चुन्नी से बने फंदे से लटका हुआ मिला। यह जानकारी मृतक के रिश्तेदार मोईनखान ने पुलिस को दी। मोईनखान जब मजदूरी के लिए ख्वाजा के घर पहुंचा,तो वह कमरे में लटका मिला। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इधर गजनेर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां भोलासर निवासी बीरबल राम (27) पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल ने रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के परिजन अमेदाराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि बीरबल रात को अपने घर का दरवाजा बंद कर सो रहा था। सुबह गेट को धक्का मार खोला तो बीरबल फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562