Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: भाटी का अनिश्चित कालीन धरना स्थगित

India-1stNews




जिला कलक्टर व अन्य सभी विभागों  के अधिकारियों से वार्ता के बाद अनिश्चित कालीन धरना स्थगित - भाटी

सभी विभागों के अधिकारियों ने मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का दिया आश्वासन

बीकानेर@ पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने दिनांक 05.05.2025 को मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन सहित जलदाय, बिजली व इं.गां.न. परियोजना के अधिकारियों को पत्र लिखकर जिला बीकानेर के ग्रामीण अंचल व बीकानेर शहर, कस्बों में पेयजल का भारी संकट के संबंध में अवगत कराते हुए दिनांक 08 मई 2025 को जिला कलक्टरी बीकानेर पर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी थी। जिसपर आज दिनांक 06.05.2025 को दोपहर सर्किट हाऊस, बीकानेर में आयोजित वार्ता के दौरान जिला कलक्टर व अन्य विभागों के अधिकारियों से सभी मांगों पर सहमति बनी ।  जिला प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में दौरे पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत होकर पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्र में शीघ्र कार्यवाही कराते हुए पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेवारी सभी विभागों के अधिकारियों ने ली ।  

शंभु गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन व सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा पेयजल, विद्युत व इं.गां.न. परियोजना संबंधी भी मांगों पर सहमति बनने के बाद पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा 08 मई 2025 को होने वाला अनिश्चित कालीन धरना स्थगित किया जाता हैं ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement