Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर के बीच डेमो ट्रेन बीकानेर-रतनगढ़ के नीचे आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है।मृतक की पहचान आडसर गांव निवासी रमेश जाट पुत्र चिमनाराम सारण के रूप में हुई है।

 सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और शव को उपजिला अस्पताल पहुंचा कर मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है व परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement