Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अब इस दिन बजेंगे सायरन और होगा ब्लैकआउट

India-1stNews




ऑपरेशन शील्ड के तहत राजस्थान में अब 31 मई को युद्ध की मॉ​क ड्रिल और ब्लैकआउट होगा। केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल के लिए नई तारीख तय की है। इससे पहले 29 मई को यानी गुरुवार को मॉक ड्रिल होनी थी। हालांकि बुधवार शाम को केंद्र सरकार ने इसे स्थगित कर दिया था।

ये मॉक ड्रिल प्रदेश के सभी 41 जिलों में होगी। इसमें हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा और इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा। गृह विभाग के निर्देशों के अनुसार एक जिले में एक ही लोकेशन पर मॉक ड्रिल होगी।

इससे पहले 7 मई को भी राजस्थान में हवाई हमलों से बचने के लिए सभी जिलों में मॉक ड्रिल की गई थी और हवाई हमलों की चेतावनी के सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था।

गुरुवार को प्रदेश के जिलों में होनी थी मॉक ड्रिल गृह विभाग ने बुधवार को सभी 41 जिलों को मॉकड्रिल के निर्देश दिए थे, लेकिन बाद में इन्हें वापस ले लिया था। अब गृह विभाग सभी जिलों को नए सिरे से निर्देश जारी करेगा।

केंद्र के निर्देशों के अनुसार एक जिले में एक ही लोकेशन पर मॉक ड्रिल होनी है। सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 7 मई की मॉक ड्रिल में खामियां रह गई थी, इसलिए नए सिरे से मॉक ड्रिल करवाई जा रही है।

इससे पहले 7 मई को भी राजस्थान में हवाई हमलों से बचने के लिए सभी जिलों में मॉक ड्रिल की गई थी और हवाई हमलों की चेतावनी के सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562