Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रमेश इंग्लिश स्कूल का जयेश राजस्थान की टॉपर लिस्ट सातवें नंबर पर पांच स्टूडेंट को 95 परसेंट से ज्यादा

India-1stNews




बीकानेर के अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल (सीनियर सैकंडरी) का रिजल्ट इस बार भी शानदार रहा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं क्लास में रमेश इंग्लिश स्कूल के जयेश सोनी ने 600 में से 593 मार्क्स लिए हैं। उसके 98.86 परसेंट मार्क्स है। 11 स्टूडेंट्स ने 90 परसेंट से ज्यादा मार्क्स लिए हैं। स्कूल के पांच स्टूडेंट्स के मार्क्स 95 परसेंट से ज्यादा रहे। इसमें जयेश सोनी ने 600 में से 593 मार्क्स लिए हैं। जयेश के 98.86 परसेंट मार्क्स रहे। इसी तरह गौरव जोशी के 98 परसेंट मार्क्स है। योगिता चौधरी के 97.83 परसेंट मार्क्स रहे। खुशबू सोनी के 97.17 परसेंट मार्क्स है। वहीं शाइना कौसर के 95.67 परसेंट मार्क्स है।

स्कूल के कुल 11 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक लिए हैं। इसमें हर्षवर्द्धन सिंह के 94 परसेंट, प्रियंका चंदेलिया के 93.17 परसेंट, प्रीति सोनी के 93 परसेंट, शिक्षा बिश्नोई के 92.17, वनिता स्वामी के 90.33 परसेंट और आस्था बिश्नोई 90 परसेंट मार्क्स आए हैं।

स्कूल प्रिंसिपल सेनुका हर्ष ने बताया कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया गया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा पर स्कूल का विशेष फोकस था और उसी आधार पर तैयारी करवाई गई। इससे पहले आठवीं बोर्ड में स्कूल के 39 स्टूडेंट्स में 33 ने ए ग्रेड और शेष छह ने बी ग्रेड ली। इस तरह कोई भी स्टूडेंट 60 परसेंट से कम मार्क्स वाला नहीं रहा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement