Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: डी मार्ट के पास अनियंत्रित कार पलटी, सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल

India-1stNews




बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार पलटा खा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हुए है। जानकारी मिली है कि तेज रफ्तार में जा रही अल्टो कार सागर रोड स्थित डी मार्ट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चार जने सवार रहे। इनमें वीर सिंह,शहराज,रफीक भाटी व एक अन्य जना घायल हुए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां बीदासर बाड़ी निवासी रफीक भाटी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पता चला है कि रफीक भाटी पेशे से अधिवक्ता थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562