Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में खाली कराए गए छात्रावास, स्पोर्ट्स स्कूल भी बंद

India-1stNews




भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के चलते शिक्षा विभाग ने बीकानेर के सभी हॉस्टल खाली करवा लिए हैं। मूक-बधिर हॉस्टल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चल कस्तुरबा गांधी स्कूल और विवेकानन्द स्कूल के हॉस्टल भी खाली करवा लिए गए हैं। सभी स्टूडेंट्स को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है। राज्य के एकमात्र स्पोर्ट्स स्कूल को भी खाली करवाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि बीकानेर में बारह हॉस्टल संचालित हो रहे हैं। इन सभी को खाली करवा लिया गया है। इसमें कुछ हॉस्टल कस्तुरबा गांधी स्कूलों में और कुछ विवेकानन्द स्कूलों में चल रहे थे। इसके अलावा बीकानेर शहर में मूक बधिर और अंध विद्यालय के अलग अलग हॉस्टल चल रहे हैं। इन सभी के अभिभावकों को फोन करके हॉस्टल पर बुलाया गया है और एक-एक स्टूडेंट को पूरी जिम्मेदारी के साथ संस्था प्रधान ने अभिभावक के साथ रवाना कर दिया है।

सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल से भी सभी खिलाड़ियों को उनके घर भेज दिया गया है। इस स्कूल में राज्यभर के वो स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं, जो किसी न किसी खेल की तैयारी भी कर रहे हैं। बीकानेर के स्कूल बंद होने के आदेश के साथ ही स्पोर्ट्स स्कूल के हॉस्टल को खाली करवा लिया गया। सौ से ज्यादा बच्चों को उनके घर सुरक्षित भेज दिया गया है। बीकानेर के इन हॉस्टल में एक हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स रह रहे थे। युद्ध की आशंका को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये कदम उठाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562