Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पुलिस की 112 सेवा गाड़ी और पिकअप की हुई टक्कर, हादसे में 3 पुलिसकर्मी हुए चोटिल

India-1stNews




बीकानेर@ गजनेर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पुलिस की 112 सेवा गाड़ी और बोलेरो कैंपर के बीच टक्कर हो गई। यह दुर्घटना पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय फांटे के पास हुई, जहां टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।गाड़ी में सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि बोलेरो कैंपर में मौजूद दो महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत गजनेर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की 112 सेवा वाहन थाने से किसी काम के लिए निकली थी। उसी दौरान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर फांटा सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। मामले की जांच गजनेर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562