Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की कटकर मौत की खबर सामने आई है घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर नाथवाण की तरफ चार किलोमीटर दूर रेलवे पिलर 238/9 के पास रेल इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गयी।

इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई सोहनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि जेठाराम खेतीबाड़ी का काम करता था। शनिवार शाम को वह अपने घर से खेत जाने का कहकर गया था। परिवादी ने बताया उसके भाई को कम सुनाई दिखाई देता था। जाते समय लूणकरणसर से आगे रेलवे लाइनों को पार करते समय रेलगाड़ी आ गयी और इंजन की चपेट में आ जाने से उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562