Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जोड़बीड़ आवासीय योजना में लॉटरी से आवंटित होंगे 1600 आवास, बीडीए अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जारी की बुकलेट

India-1stNews




बीकानेर, 2 जून। जिला कलेक्टर और बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जोड़बीड़ आवासीय योजना की बुकलेट का सोमवार को विमोचन किया।

जोड़बीड़ आवासीय योजना के 1600 भूखंडों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। श्रीमती वृष्णि ने बताया कि भूखंडों के लिए आवेदन 2 जून से लेकर 25 जून तक किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जयपुर जोधपुर बाईपास पर उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के समीप स्थित इस आवासीय योजना के आवेदन पत्र बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय और आईसीआईसीआई बैंक की समस्त शाखाओं में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही बीडीए की वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म प्राधिकरण कार्यालय में निर्धारित तिथि तक ऑफलाइन जमा करवाए जा सकेंगे। 



इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, निदेशक (आयोजना) पुनीत शर्मा, निदेशक (वित्त) नरेश राजपुरोहित, उप नगर नियोजक श्रीमती गरिमा चारण, आइसीआईसीआई बैंक के जोनल हैड राकेश बोहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement