Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में तीन लोग घायल हुए है, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया है। घटना आज सत्तासर गांव के पुल के पास हुई। जहां राजासर भाटियान के दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर सत्तासर गांव में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार एक पक्ष के लोगों ने स्विफ्ट गाड़ी में सवार दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में स्विफ्ट कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया है। 

घटना की सूचना मिलने पर छत्तरगढ़ कार्यवाहक एसएचओ सुरेन्द्र बारुपाल मय टीम के साथ मौक पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की। बारुपाल ने बताया कि हमले में तीन लोग घायल हुए है, जिसमें जयपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह, मेघसिंह पुत्र बाघ सिंह व अजय सिंह पुत्र जीवराज सिंह है। तीनों प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया है। बारुपाल ने बताया कि दोनों पक्ष राजासर भाटियान के है। मामले में महावीर कस्वां, गंगाबिशन कस्वां और रामस्वरुप जाट को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि मारपीट का कारण प्रथमदृष्टया पुरानी होना बताया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562