Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कोरोना के चार ओर पॉजिटिव रिपोर्ट, अब तक 27 संक्रमित

India-1stNews




बीकानेर@ कोरोना के केस लगातार आ रहे हैं। गुरुवार को आई 37 मरीजों की जांच रिपोर्ट में चार और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 27 केस आ चुके हैं। अब जीएनएम बॉयज हॉस्टल में भी कोरोना की एंट्री हो गई है।

एसपी मेडिकल कॉलेज की कोरोना लैब में 23 और 25 जून को लिए गए 37 सैंपलों की रिपोर्ट गुरुवार को जारी हुई, जिसमें चार पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। इनमें जीएनएम बॉयज हॉस्टल का एक छात्र भी शामिल है। इससे पहले गर्ल्स हॉस्टल की 10 छात्राएं पॉजिटिव आ चुकी हैं।

पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के केस भले ही बढ़ रहे हों, लेकिन यह अब सामान्य जुकाम, खांसी का वायरस है। इसे लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। गुरुवार को मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की संख्या एक हजार पार कर गई। काफी मरीज सामान्य जुकाम, खांसी और बुखार के थे। इसके अलावा उल्टी दस्त के मरीज भी आए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement