Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ताश के पत्तों पर दांव लगाते 8 जुआरी गिरफ्तार, नकदी जब्त

India-1stNews




बीकानेर@ शहर की मुक्ता प्रसाद पुलिस ने दो अलग अलग सार्वजनिक स्थानो पर दबिश देते हुये ताश के पत्तों पर जुआ खेलते कुल 8 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों से 13000 व 10600 रुपए के साथ ताश के पत्ते बरामद किए है।

पुलिस के अनुसार पूगल रोड आर ओ बी के नीचे करणी रिको एरिया बीकानेर से शाहरुख, साजिद, इरफान व गौरीशंकर को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहाँ 13000 रुपए व ताश के पत्ते बरामद किए है। जिसकी जांच हेड कांस्टेबल रामकुमार को सौपी है।

वही मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र शिव मंदिर के पास रेल्वे ग्राउंड लालगढ़ से ताश के पत्तों पर जुआ खेलते राजेश, सिकंदर, रब नवाब व जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहाँ 10600 रुपए व ताश के पत्ते बरामद किए है। जिसकी जांच हेड कांस्टेबल लखाराम को सौपी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562