Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

भाजपा गंगाशहर मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

India-1stNews




बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ व योग दिवस के जिला संयोजक अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार गंगाशहर मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल के नेतृत्व योग गुरु धर्मेंद्र सोनी के सानिध्य में सोनी मैरिज गार्डन, गंगाशहर में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 
         
कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई । तत्पश्चात योग गुरु धर्मेंद्र सोनी ने योग के महत्व को बताया एवं योग के सभी आसन को करवाने के साथ-साथ उस आसन के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा योग के साथ-साथ प्राणायाम का भी बहुत महत्व है यदि इन दोनों को हम नियमित रूप से करें तो अपने जीवन के अंत तक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व खुश रह सकते हैं। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नियमित योग अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उपस्थित सभी जनों ने बहुत ही उमंग के साथ किया। सूर्य नमस्कार के द्वारा योग का समापन हुआ। कार्यक्रम समापन के पश्चात मंडल अध्यक्ष के साथ मोहन सुराणा जिला महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन मारू, , जेठमल नाहटा,राजाराम सिंघड़ ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री जसकरण मारू, सरिता नाहटा जिला महामंत्री महिला मोर्चा एवं कार्यक्रम सहसंयोजक मदन सियाग ने योग गुरु धर्मेंद्र सोनी का स्वागत करणी माता का चित्र भेंट कर एवं दुपट्टा के द्वारा किया। साथ में आई योग शिक्षिका नीलिमा साध का स्वागत महिला शक्ति सुनीता हटीला , पुष्पा राजपुरोहित, संतोष तापड़िया , महिमा, मीमांसा के द्वारा श्रीफल देकर किया गया। 


कार्यक्रम सहसंयोजक राजश्री कच्छवाह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ जतन लाल बाफना, मूलचंद नाहटा, मगाराम नाई, दीपक  यादव, तुलसीराम जनागल, मनोज शर्मा ,शिव प्रजापत, मूलचंद दैया , मनोज बिश्नोई, हिमांशु टॉक, विमल पारीक, हुल्लास भाटी ,अशोक मारू, हरिकांत  शर्मा, महेंद्र सेवग, राजेश कुमार ,हर्षवर्धन, हर्शिमा सहित अनेक गणमान्य लोग, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562