Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: विवाहिता को किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दो युवकों पर आरोप

India-1stNews




बीकानेर@ मानसिक रूप से बुरी तरह से प्रताड़ित एक विवाहिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर पुलिस को अपना दर्द सुनाया। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि 24 वर्षीय विवाहिता का पति कमाने के लिए बड़े शहर में बाहर रहता है और वह अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। विवाहिता ने आरोप लगाए है कि दो आरोपी युवक सोहिल खान व जाहिद ने किसी एप के जरिए उसका अश्लील वीडियो एडिट कर लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी युवकों ने दो बार रोही श्रीडूंगरगढ़ के किसी खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व दुष्कर्म का भी वीडियो बना लिया। युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से डेढ़ लाख रूपए नगदी व गहने भी हड़प लिए। आरोपी अब हर किसी को उसका वीडियो दिखा रहें है और उससे 2 लाख रूपयों की मांग कर रहें हैं। आरोपियों ने उसे उठा ले जाने व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562