Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लाखों रुपयों की डिमांड पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को जान से मारने का प्रयास व दूसरी बार तेजाब पिलाने का आरोप, मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर। विवाहिता के साथ मारपीट, अमानवीय व्यवहार करने और तेजाब पिलाकर जान से मारने के प्रयास के आरोप का एक मामला महिला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुदर्शना नगर निवासी हनुमानदास सेवग ने अपनी पुत्री पूनम को तंग व परेशान तथा जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पूनम के पति लोकेश, ससुर महेन्द्र, सास रतन व ननद खुश्बू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एफआईआर में बताया गया है कि 8 फरवरी 2014 को लोकेश से विवाह के पश्चात् से ही रुपयों की डिमांड होने लगी थी। हनुमानदास सेवग ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि टुकड़ों-टुकड़ों में पांच लाख रुपए भी दिए गए लेकिन 15 लाख रुपए की मांग की गई तथा रुपए नहीं देने पर मारपीट कर नमक वाला तेजाब पिला दिया गया। इसके बाद ससुराल वालों के माफी मांगने व रिश्तेदारों व परिजनों की समझाइश के बाद मामला दर्ज नहीं करवाया गया, लेकिन दूसरी बार फिर से 7 जून 2025 को मारपीट कर तेजाब पिला दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि विवाहिता को गंभीर हालत में पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 85, 316 (2), 115 (2), 108 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562