Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ पुलिस थाना हदां व डीएसटी बीकानेर ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की अवैध स्मैक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नेशनल हाइवे-11 पर की। जहां बाबा रामदेव मंदिर टीनशेड के पास एनएच-11 पर एक मोटरसाईकिल पर सवार युवकों से 106 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। वहीं फलौदी थाना क्षेत्र निवासी इलयास पुत्र मोहम्मद खां व उमर फारुख पुत्र लालद्दीन कलर को गिरफ्तार किया। साथ ही अवैध स्मैक व बाइक पर जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी जांच कोलायत थानाधिकारी लखवीर सिंह करेंगे।

कार्रवाई करने वाली टीम में हदां थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार, हैड कांस्टेबल प्रकाशचंद, कांस्टेबल मांगीलाल, रामसिंह, सुखवीर तथा डीएसटी टीम से एएसआई रामकरण, हैड कांस्टेबल कानदार, कांस्टेबल कर्णपालसिंह, गणेशाराम व डीआर राजेन्द्र शामिल थे। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल कानदान की विशेष भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement