Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 56 ग्राम एमडी के साथ एक युवती और 4 युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के नोखा क्षेत्र से नशीले पदार्थ एमडी की बड़ी खेप पकड़े जाने की खबर सामने आई है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने पारवा टोल नाके पर नाकेबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 56 ग्राम एमडी बरामद की है।सीओ नोखा हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवती सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती की पहचान पूजा तावनिया निवासी मालानी बास के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार पुरुषों में रवि बिश्नोई निवासी पोलास निवासी मेड़ता, आदेश भादू, संदीप खदाव और वीरेंद्र बिश्नोई निवासी कूदसू गांव शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, यह नशीली खेप किसी बड़ी सप्लाई चेन का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर एमडी की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।इस पूरे मामले की जांच जसरासर थाना प्रभारी संदीप कुमार द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement