Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव

India-1stNews




बीकानेर@ राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर बीकानेर से नौरंगदेसर के बीच शुक्रवार रात्रि को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है, हालांकि अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को नापासर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562