Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लाखों रूपये की एमडी ड्रग्स के साथ युवक को पकड़ा

India-1stNews




बीकानेर@ रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर नशा माफियाओं के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत शुक्रवार को सदर थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर 92.26 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक सप्लायर को धर दबोचा। 

सीआई सदर दिगपाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्त में आया सप्लायर मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद सलीम ताजियों की चौकी कसाईबारी का निवासी है। जो भुट्टो का बास से एमडी ड्रग्स की खेप लेकर सप्लाई करने निकला था। आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर राजीव रॉयल, कांस्टेबल अभिषेक, रामरख, बाबुसिंह, रामकेश और संजय कुमार शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement