बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों के साथ एक मंदिर के पुजारी ने रेप किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, दो नाबालिग लड़कियां अपने ननिहाल आई हुई थी। आठ और नौ साल की ये मासूम बच्चियां परिजनों को बिना बताए एक मंदिर में दर्शन करने चली गई। मंदिर पुजारी ने पहले प्रसाद देने के बहाने उनसे बात की। फिर नई चप्पल देने के बहाने मंदिर के पीछे ले गया। जहां दोनों के साथ दुष्कर्म किया।
दोनों लड़कियां जब शाम को ननिहाल पहुंची तो परिजनों को सारी बात बतााई। लड़कियों का कहना है कि दुष्कर्म करने वाले ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। दोनों को चारा काटने वाली दांती दिखाकर गला काटने की धमकी दी थी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पाक्सो सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मामले में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर दोनों बालिकाओं के अपराधी 50 वर्षीय श्रीभगवान पुत्र रूघाराम सोनी निवासी सुरजनसर को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि आरोपी गांव सुरजनसर से आडसर रोड़ पर शिव मंदिर बना कर उसमें पूजारी बना हुआ था एवं तांत्रिक कार्य भी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व में गांव बीदासर में ज्वैलर्स के घर में लूट एवं पांच निर्मम हत्याएं करने के आरोप में करीब 21 सालों तक जेल काट चुका है एवं कुछ वर्षों पहले जेल से परमानेंट पैरोल पर बाहर आकर आडसर-सुरजनसर मार्ग पर अपना मंदिर स्थापित कर रह रहा था।
पारीक ने बताया- आरोपी श्रीभगवान को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी साल 1993 में बीदासर में ज्वेलर्स के घर में लूट और 5 लोगों की हत्याओं के मामले में 20 साल जेल में रह चुका है।
2 महिलाओं और 3 बच्चों की हत्या की थी
घटनाक्रम के अनुसार श्रीभगवान बीदासर में एक ज्वेलर के घर में चोरी के इरादे से घर में घुसा था। इस दौरान उसने 2 महिलाओं और 3 बच्चों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया और जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया था।
पारीक ने बताया- सुनवाई के बाद रतनगढ़ कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट ने श्रीभगवान को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा को बीस साल की जेल की सजा में बदल दिया था। सजा पूरी होने के बाद 2013 में वह जेल से बाहर आ गया था।
0 Comments