Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, नशे की लत बनी वजह

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के भगवानपुरा बस्ती में रहने वाले 18 वर्षीय अंकित मीणा ने सात जून को सुबह 11 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंकित के भाई राहुल मीणा ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि अंकित उस समय घर पर अकेला था। उसने कमरे में पंखे के हूक पर साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

राहुल ने पुलिस को बताया कि अंकित नशे का आदी था, जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। उन्होंने मृत्यु का कारण फांसी लगाना बताया और किसी भी तरह के शक की बात से इनकार किया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement