Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रियल एस्टेट व्यापारी पर फायरिंग, जिम से बाहर निकलते वक्त मारी गोली, लॉरेंस ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी!

India-1stNews





श्रीगंगानगर में एक जिम के बाहर रियल एस्टेट व्यापारी को गोली मार दी गई। व्यापारी के जिम से निकलते ही उन पर 2 बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब सवा 10 बजे हुआ, जो सीसीटीवी में कैद हो गया।
इस हमले में व्यापारी के पैर में गोली लगी है। श्रीगंगानगर शहर के व्यस्ततम जस्सा सिंह मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया। घायल व्यापारी आशीष गुप्ता (50) को लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उनका इलाज जारी है।


इधर इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली है। इसको लेकर अनमोल विश्नोई नाम के फेसबुक आईडी से की गई एक पोस्ट शेयर हो रही है। वहीं एसपी गौरव यादव ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले है, जल्द से जल्द घटना का खुलासा करेंगे।घटना के बाद जिम संचालक और आसपास के लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित आशीष गुप्ता के बयान दर्ज किए है। आशीष गुप्ता प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। शहर में उनकी कई कॉलोनियां है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से शहर में दहशत का माहौल है।

हमलावरों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाई और करीब 5 से 7 राउंड फायरिंग हुई है। गोलियां चलने की आवाज से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जांच शुरू की गई। घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है। शहर के सभी प्रवेश और निकासी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लॉरेंस ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी इधर व्यापारी पर हुई फायरिंग के मामले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर हो रही है। जिस पर व्यापारी आशीष गुप्ता पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली है। अनमोल विश्नोई नाम के फेसबुक आईडी से डाली गई इस पोस्ट में लिखा है कि आशीष गुप्ता पर हरि बॉक्सर और आरजू ने अनमोल बिश्नोई के कहने पर गोलियां चलवाई है।
आशीष गुप्ता पर लोगों से जमीन के नाम पर ठगी करने का भी इस फेसबुक पोस्ट में जिक्र किया गया है। फेसबुक पोस्ट में आशीष गुप्ता को चेतावनी देते हुए सुधर जाने के लिए लास्ट वॉर्निंग दी है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक इस पोस्ट को लेकर जांच की जा रही है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562