Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: फ्रूट व्यवसायी के साथ डंडे-सरियों से की मारपीट, रूपये भी छिन ले गए

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र में फल विक्रय करने वाले व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी मिली है कि सुजानदेसर निवासी भवानीशंकर सांखला जस्सूसर गेट से अपनी फ्रूट की दुकान से रात्रि दस बजे घर जा रहे थे कि लेघा बाड़ी के पास उसी के ससुराल के लक्ष्मण भाटी, देवकिशन, हेमन्त, जवाई दिनेश ने कुछ लोगों ने भवानीशंकर के आंखों में मिर्ची डाल दी। जिससे वह सड़क पर गिर गये। फिर डंडे सरियों से मारपीट की। इस दौरान भवानीशंकर की जेब से 35250 रूपये और गले से सोने की चैन भी छीन कर भाग गये। भवानीशंकर के घुटनों, पैर व हाथ में चोटें आई है। जिसका इलाज पीबीएम में चल रहा है। इसको लेकर पीडित के भाई भरत सांखला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीडित के भाई का आरोप है कि लक्ष्मण भाटी ने धमकी दी है कि बाईक पर चले तो बचकर रहना। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौका स्थल का मुआयना भी किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562