Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: 7 किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ अवैध मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए बीकानेर पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर खरीददारों और बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को गंगाशहर पुलिस ने दोपहर गश्त के दौरान एक युवक के पास से सात किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गणेश धोरा उदयरामसर के पास दोपहर में पूगल फांटा निवासी मोहम्मद रमजान पुत्र छोटू खां खड़ा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक को भगाने लगा। इस दौरान उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से सात किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई उप निरीक्षक मोनिका ने की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement