Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कुम्हारों के मोहल्ले में नाली में मिला नवजात शिशु का भ्रूण

India-1stNews




बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कुम्हारों के मोहल्ले में गंदे पानी की नाली से एक मानव भ्रूण बरामद हुआ। करीब पांच-छह महीने का यह अर्द्ध विकसित भ्रूण किसी ने नाली में बहा दिया था।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने पुलिस को सूचित किया। भ्रूण को नाली से निकालकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां से बाद में शर्मा ने ही इसका अंतिम संस्कार करवाया।

कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि भ्रूण किसने और कब फेंका।

विशेष बात यह है कि जहां भ्रूण मिला, वहां कोई अस्पताल नहीं है। हालांकि पीबीएम अस्पताल परिसर में पहले भी कई बार भ्रूण मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर भ्रूण को यहां फेंका है।

नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंदे पानी की नाली में एक मानव भ्रूण मिला है। अर्द्ध विकसित ये भ्रूण करीब पांच-छह महीने का है, जिसे किसी ने नाली में बहा दिया। आस-पास के लोगों ने नाली में भ्रूण देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद शर्मा ने पुलिस को बुलाया और अंतिम संस्कार करवाया। सीसीटीवी से भी पता लगाया जा रहा है कि यहां किसने और कब भ्रूण को फेंका है।

Post a Comment

0 Comments