Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दो हिस्ट्रीशीटर और रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर पुलिस ने शुक्रवार को व्यास कॉलोनी थानाक्षेत्र से दो बड़े हिस्ट्रीशीटरों और देशनोक से एक एचएस को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। हथियार के साथ पकड़ा गया पलाना निवासी रतनसिंह रोहित गोदारा का गुर्गा है। एडीशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि डीएसटी व जेएनवीसी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए राज्यस्तरीय और देशनोक थाने के हिस्ट्रीशीटर हरि कड़वासरा उर्फ हरिया निवासी पलाना को व्यास कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा के भिवानी थाने में 2019 में दर्ज हुए शराब के मामले में फरार चल रहा था, जिसे हरियाणा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आरोपी के खिलाफ मर्डर, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत 30 मुकदमे सरदारशहर, लोहावट, बीदासर, हरियाणा (भिवानी) सहित जिले के अलग अलग थाने में दर्ज है। इसी प्रकार नापासर थाने के एचएस विजय गोदारा को पुलिस ने व्यास कॉलोनी से देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गोदारा के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। तीसरी कार्यवाही पुलिस ने देशनोक में की। यहां से पलाना निवासी रतनसिंह को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement