Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पीबीएम में ननद दवा लिखवाने गई काफी समय तक बाहर नहीं निकली तो भाभी ने बुला ली पुलिस

India-1stNews




बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में शनिवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। आरोप नर्सिंग अधिकारी पर लगाए गए, लेकिन बाद में महिला ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

प्रकरण पीबीएम हॉस्पिटल में महिला वार्ड "के' का है। वार्ड में गुरुवार से एक लड़की भर्ती है, जिसने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। लड़की की देखभाल उसका मंगेतर और ननद कर रही है। शनिवार देर रात बीमार लड़की ने गार्ड से शिकायत की कि उसकी ननद दवा लिखवाने के लिए नर्सिंग स्टेशन में गई थी। कमरा अंदर से बंद है। गार्ड ने देखा तो कमरे का गेट थोड़ा खुला हुआ था। आहट होने पर लड़की की ननद बाहर आ गई। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा तो बीमार लड़की और उसका मंगेतर पीबीएम पुलिस चौकी चले गए। सूचना मिलने पर सदर थाना में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई वेदपाल हॉस्पिटल पहुंचे। वार्ड में जाकर उन्होंने पूछताछ की। पुलिस ने उस गेट को चेक किया तो वह जाम पड़ा था। गार्ड ने बताया कि लड़की का मंगेतर रात में बार-बार वार्ड में जाता है। लड़की को यूरीन करवाने के लिए भी शौचालय के पास जा रहा है, जबकि उनकी ननद साथ में है। महिला वार्ड होने के कारण रात में पुरुषों की एंट्री नहीं है। मना करने पर उन्होंने झूठा माहौल बना डाला। गार्ड ने बताया कि वार्ड के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्हें देखने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस ने ननद से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह खुद के लिए दवा लिखवाने गई थी। छेड़छाड़ की घटना से उसने इंकार कर दिया। पीबीएम चौकी प्रभारी साहब राम डूडी ने बताया कि लड़की और उसके मंगेतर को समझा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement