Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लोक परिवहन की बस पलटी, बस में सवार यात्रियों को आई चोटें

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शनिवार को नागौर रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां भट्टड़ फैक्ट्री के पास लोक परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी श्याम भट्टड़ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। नोखा थानाधिकारी अमित स्वामी भी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।मोटर मार्केट क्षेत्र के युवा मांगीलाल बिश्नोई सहित अन्य लोगों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।घटना के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है और घायल यात्रियों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। बस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562