Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो जगहों पर मिले शव, एक युवक एक बुजर्ग

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में दो शव मिले है जिसमे एक कि शिनाख्त नहीं हुई है। शांति टावर के सामने जूनागढ की दीवार के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सेवादारों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

इधर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। यह शव रिडमलसर स्थित शुभम् विहार के पास गद्दा फैक्ट्री के बाहर पड़ा मिला।सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत असहाय सेवा संस्थान और खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवादारो हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब, राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, रमजान, अब्दुल सतार और असलम की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

शव की पहचान मृतक के कपड़ों में मिले कागजातों के आधार पर नत्थूसर बास निवासी नत्थू लाल माली के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया, जिसके बाद परिवारजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562