Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: हमलेबाजी के मामले तीन सगे भाई गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में पिछले साल अगस्त महीने में हुए हमलेबाजी के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नौसरिया गांव के तीन भाईयों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी हो रही है। जानकारी के अनुसार नौसरिया गांव के निवासी राजेन्द्र मेघवाल, उसके भाई सुरेश कुमार व कमल देव को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर एक साथ मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पिछले करीब दस महीने से मामले की जांच चल रही थी। अब पुलिस ने तीनों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 6 अगस्त 2024 को आरोपियों पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक राय होकर बीदासर गांव के निवासी मेघराज पुत्र उदाराम के साथ मारपीट की। इस दौरान मेघराज से रुपए छीन लिए थे। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी कालूराम की गिरफ्तारी हो चुकी थी एवं फरार चल रहे इन तीनों आरोपियों को एसआई मोहनलाल मीणा ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले भी कई जगह दबिश दी थी। इस मामले की जांच जारी है एवं तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562