Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

India-1stNews




बीकानेर@ कोलायत थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बीठनोक निवासी नरपसिंह व लक्ष्मण सिंह बाइक पर बज्जू से बीठनोक आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरपतसिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लक्ष्मण सिंह घायल हो गया। इस संबंध में कोलायत थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरी ओर राववाला गांव में 25 वर्षीय नरेन्द्र को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562