Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देसलसर गांव युवक प्रदीप पुत्र सुनील विश्नोई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने घर के पिछवाड़े खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

सूचना मिलते ही थानाधिकारी अमित स्वामी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement